रामनवमी व ईद को लेकर भाटडीह ओपी में शांति समिति की हुई बैठक
भाटडीह ओपी में रामनवमी और ईद को शांति पूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने डीजे पर प्रतिबंध और ढोल नगाड़ों के प्रयोग की सलाह दी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बैठक में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

महुदा, प्रतिनिधि। रामनवमी एवं ईद शांति पूर्वक मनाए जाने को लेकर सोमवार को भाटडीह ओपी में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी अनुप कुमार सिंह ने कुहा कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने अखाड़ा समितियों को सलाह दी कि रामनवमी में डीजे बजाने की जगह ढोल नगाड़ों का प्रयोग करें। अखाड़ा में शामिल होने वाले सदस्यों के नाम की सूची ओपी में प्रस्तुत करना होगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बैठक में मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, पूर्व मुखिया संपद घोषाल, आदर कुमार मिश्रा, दीपनारायण शर्मा, मो. अमान अंसारी, पवन कुमार तिवारी, जीतन प्रमाणिक, गौतम पासवान, रियाज अंसारी, सिकंदर बाउरी, राजकुमार, मथुर बाउरी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


