ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादमिथिला में राम खेलथि होली...मिथिला में...

मिथिला में राम खेलथि होली...मिथिला में...

फागोत्सव के विविध रंगों से भरपूर विद्यापति समिति के होली मिलन समारोह में लोगों ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की...

मिथिला में राम खेलथि होली...मिथिला में...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादMon, 14 Mar 2022 03:42 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद मुख्य संवाददाता

फागोत्सव के विविध रंगों से भरपूर विद्यापति समिति के होली मिलन समारोह में लोगों ने पूरे उत्साह और गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दीं। मिथिला संस्कृति से ओतप्रोत लोक गीतों ने खूब रंग जमाया।

मिथिला में राम खेलथि होली, मिथिला में..., मिथिला में जानकी संग राम खेलथि होली मिथिला में... गीत ने माहौल में उल्लास घोल दिया। लोकगीतों पर मिथिला समाज के लोग नाचते-झूमते रहे। मिथिलांचल में होली का सौंदर्य खान-पान से ही प्रदर्शित होता है। संस्कृति के अनुरुप लोगों ने पुआ व पकवानों का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर स्व. कृष्णकांत झा के व्यक्तित्व पर आधारित मैथिली पत्रिका ‘जानकी का लोकार्पण किया गया। विद्यापति समिति के अध्यक्ष शिवकांत मिश्र ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के आगामी योजनाओं पर रोशनी डाली। फागुन मिलन समारोह में शरीक होने के लिए जैप-3 गोविंदपुर के कमांडेंट आईपीएस प्रियदर्शी आलोक विशेष रूप से पहुंचे थे। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार वनखंडी मिश्र, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, महामंत्री अमरनाथ झा, विशंभर झा, एसके झा नेताजी, वीरेंद्र झा, अमरेंद्र राय, केके ठाकुर, कुमार आनंद, राधा कृष्‍णा झा और अशोक झा व अन्य सदस्यों के अलावा कई महिलाएं उपस्थित थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें