विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाली

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद, विशेष संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को धनबाद जिला साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में धनबाद में डिगवाडीह 10 नंबर, राजगंज, बरमतिया में खिलाड

विश्व साइकिल दिवस पर रैली निकाली

धनबाद, विशेष संवाददाता। विश्व साइकिल दिवस पर बुधवार को धनबाद जिला साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में धनबाद में डिगवाडीह 10 नंबर, राजगंज, बरमतिया में खिलाड़ियों ने साइकिल रैली निकाली। डिगावाडीह में दिनेश यादव, एमके ठाकुर, राहुल आनंद ने भूमिका निभाई। वहीं राजगंज में संयुक्त सचिव धनंजय महतो की अगुवाई में बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, बागदाहा से खरनी लक्ष्मण महतो चौक होते हुए राजगंज मैराकुल्ही तक लगभग सात किमी तक साइकिल चलाकर जागरुकता अभियान चलाया गया। बरमसिया में महावीर महतो, प्रकाश कुमार महतो, सतीश प्रसाद, उत्तम कुमार के नेतृत्व में रानी रोड रैली निकाली गई। संदेश दिया गया कि भाग-दौड़ के जीवन में यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन कम-से-कम 30 मिनट साइकिल चलाए तो वह अपने स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान दे सकता है।

साइकिलिंग संघ के सुशील गोप व अघनू रवानी ने कहा कि प्रतिदिन 20 मिनट साइकिल चलाने से हृदय रोग का खतरा 50% तक कम हो सकता है, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है। मौके पर जिला संघ के अध्यक्ष विनय कुमार पांडे, महासचिव ब्रह्मदेव यादव, दिनेश यादव, अभिषेक पांडे, संतोष कुमार सिंह, कौशल सिंह आदि ने साइकिल दिवस पर खिलाड़ियों को शुभकामना दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।