Dhanbad News: बीपी मंडल की जयंती पर निकाली रैली
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: बीपी मंडल की जयंती पर डिगवाडीह से कोयला नगर तक बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मदन राम के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

Dhanbad News: बीपी मंडल की जयंती पर डिगवाडीह से कोयला नगर तक बैकवर्ड क्लास कोल एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मदन राम के नेतृत्व में रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मदन राम ने कहा कि बीपी मंडल ने पिछड़ों के उत्थान में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने ओबीसी आरक्षण को 27 से बढ़ाकर आबादी के अनुसार 52 प्रतिशत करने और इसे प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की। समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर जिला अध्यक्ष मदन राम, बीसीसीएल प्रभारी देव कुमार वर्मा, रामदुलार सिंह, दिलीप कुमार, रामप्रवेश, बीरन गोप, सुभाष माली, अशोक वर्मा और मनोज कुमार मल्हा आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें:‘लागू हों मंडल कमीशन की सभी सिफारिशें’
ये भी पढ़ें:सामाजिक न्याय के पुरोधा की मनी 108 वीं जयंती


