Dhanbad News: तिरंगा राखी संग सीआईएसएफ कैंप पहुंची छात्राएं

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: जोड़ापोखर के न्यू एंजेल्स होम स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 10 तक के विद्यार्थियों ने खूबसूरत राखियां और राखी थाल तैयार किए। बच्चों ने तिरंगा राखी भी बनाई। शिक्षिकाएं और छात्राएं सीआईएसएफ कैंप गईं, जहां जवानों ने उन्हें उपहार दिए।

Dhanbad News: तिरंगा राखी संग सीआईएसएफ कैंप पहुंची छात्राएं

Dhanbad News: जोड़ापोखर। न्यू एंजेल्स होम स्कूल में भाई-बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा तीन से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर बेहद खूबसूरत राखियां, राखी चित्र और राखी थाल तैयार किए। कुछ बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत आकर्षक तिरंगा राखी भी बनाई। इसके बाद विद्यालय की शिक्षिकाएं और 10 छात्राएं जियलगोरा स्थित सीआईएसएफ कैंप पहुंचीं। बच्चों का स्नेह देखकर जवानों ने उन्हें उपहार दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिंदु, प्रियंका, हुदा, शिफा, अंजली, सफिया, हरिम, सालोनी, प्रिया, अंशिका, आकांक्षी, सुमित, सगीर और संजीव की मुख्य भूमिका रही। मौके पर स्कूल के निदेशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम ने सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: तिरंगा राखी संग सीआईएसएफ कैंप पहुंची छात्राएं