Dhanbad News: धनबाद आरोग्य भवन नशा मुक्ति केंद्र में मनाया गया रक्षाबंधन
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के बरवाअड्डा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। केंद्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि नशा रोकथाम के कार्यक्रम से कई लोगों ने नशा छोड़ने में सफलता पाई है। मौके पर महिलाओं ने भाइयों को राखी बांधकर नशा मुक्त रहने का वचन लिया।

Dhanbad News: धनबाद। धनबाद के बरवाअड्डा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में हर्षोल्लास रक्षाबंधन मनाया गया। साथ ही नशा से दूर रहने का संकल्प लिया गया। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राहुल सिंह उर्फ झामु सिंह ने बताया कि केंद्र में नशा रोकथाम कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे बहुत लोगों ने नशा छोड़ के जिंदगी का दामन थाम लिया है। बहुत से लोग केंद्र में रहकर नशा से दूरी बनाने में पूरी कोशिश कर रहे हैं। मौके पर सोनी सिंह, ज्योति देवी, आरती सिंह, शोभा सिंह, बुलबुल देवी और अन्य महिलाओं ने नशा मुक्ति केंद्र के सभी भाइयों को राखी बांधी और उन सभी से नशा छोड़ने का वचन लिया।
ये भी पढ़ें:Araria News: आठ सौ कैदी भाईयों को बांधी राखी
ये भी पढ़ें:रक्षाबंधन पर लिया नशा मुक्ति का संकल्प


