Dhanbad News: राजू बने भाकपा माले के सिंदूरपुर पंचायत सचिव
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: भाकपा माले की पंचायत स्तरीय बैठक सोमवार को सिंदूरपुर में दिलीप मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने लोगों से अपने अधिकार के लिए एकज

Dhanbad News: भाकपा माले की पंचायत स्तरीय बैठक सोमवार को सिंदूरपुर में दिलीप मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। पूर्व विधायक आनंद महतो ने लोगों से अपने अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बातें कही। मौके पर सिंदूरपुर पंचायत कमेटी का गठन हुआ। राजू रजक सचिव व सीताराम सोरेन सह सचिव चुने गए। प्रखंड सचिव गणेशचंद्र महतो, अरुण रजवार, पंसस श्रीजली देवी, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष पांडेय, सेवा रजक, चरण रजक, स्वपन कुमार महतो, सादल रजवार, कालाचांद पांडेय, आदित्य मुखर्जी, शिशिर सहाना आदि मौके पर थे।


