ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में राजकमल के छात्र प्रथम

राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में राजकमल के छात्र प्रथम

विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र आयोजित अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया...

राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में राजकमल के छात्र प्रथम
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 11 May 2019 01:56 AM
ऐप पर पढ़ें

विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र आयोजित अखिल भारतीय छात्र निबंध प्रतियोगिता में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बाल वर्ग में प्रतिभा, किशोर वर्ग में ऐश्वर्या व तरुण वर्ग में कृष्ण चंदन कुमार प्रथम स्थान पर रहे। यह जानकारी प्राचार्य राजेश कुमार सिंह ने दी।

विजेताओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किया गया। शुक्रवार को वंदना सभा में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर स्कूल के संरक्षक श्याम सुंदर चौधरी, अध्यक्ष शंकर दयाल बुधिया, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव विनोद कुमार तुलस्यान, सह सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, निदेशक फूल सिंह, प्राचार्य राजेश कुमार सिंह, उपप्राचार्य उमा मिश्रा व उपप्राचार्य मनोज कुमार समेत अन्य शिक्षकों ने सफल छात्रों को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें