ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ झारखंड धनबादराजकमल स्कूल के छात्र का शव बरामद

राजकमल स्कूल के छात्र का शव बरामद

धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 11वीं के छात्र सार्थक गुप्ता का शव गया...

राजकमल स्कूल के छात्र का शव बरामद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 31 Jan 2023 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 11वीं के छात्र सार्थक गुप्ता का शव गया स्टेशन पर मिला है। सार्थक 30 जनवरी को अपने घर से कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था। रात 10 बजे जब उसके घर वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन स्विच ऑफ मिला। मंगलवार को गया रेल पुलिस ने सार्थक के पिता अनिल गुप्ता को फोन कर शव मिलने की जानकारी दी। मामले की जानकारी पाकर अनिल गुप्ता अपने भाई अशोक गुप्ता के साथ गया रवाना हो गए हैं। सार्थक बैंक मोड़, धनबाद का रहने वाला है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।