Dhanbad News: नाबालिग लड़की के अपहरण में आरोपी को जेल

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: राजगंज पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में धर्म कुमार दास को गिरफ्तार किया है। युवती को मेडिकल जांच और बयान के लिए पुलिस के संरक्षण में रखा गया है। मां के आवेदन पर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Dhanbad News: नाबालिग लड़की के अपहरण में आरोपी को जेल

Dhanbad News: राजगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि युवती को धारा 164 के बयान और मेडिकल जांच के लिए अपने संरक्षण में रखा है। बताया जाता है कि नाबालिग युवती की मां के आवेदन पर राजगंज थाने में अपहरण और अपहरण की साजिश रचने के मामले में धर्म कुमार दास समते पिता लालधारी दास व भाई प्रेम कुमार दास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार धर्म कुमार दास मंगलवार को उक्त युवती को राजगंज से भगा ले गया था। सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को युवती को राजगंज के बरवाडीह से बरामद कर लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने युवती को न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी की है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: नाबालिग लड़की के अपहरण में आरोपी को जेल