Dhanbad News: फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता राजेन स्पोर्टिंग क्लब पुरस्कृत
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: सिंदरी में आयोजित कॉमरेड एके राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजेन स्पोर्टिंग क्लब और मेड ब्वॉयज क्लब के बीच हुआ। राजेन स्पोर्टिंग क्लब ने 1-0 से जीत हासिल की। विधायक चंद्रदेव महतो ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Dhanbad News: सिंदरी। जेएसआर क्लब कांड्रा की ओर से आयोजित कॉमरेड एके राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को राजेन स्पोर्टिंग क्लब पांडेयडीह और मेड ब्वॉयज क्लब पारबाद के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में राजेन स्पोर्टिंग क्लब ने मेड ब्वॉयज क्लब को 1-0 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।


