डायबिटीज की चपेट में आ रहे कम उम्र के लोग

डायबिटीज की चपेट में आ रहे कम उम्र के लोग

संक्षेप:

धनबाद में डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ एनके सिंह ने बताया कि बच्चों में डायबिटीज बढ़ रहा है, इसलिए रोकथाम पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वजन कम करना और योग करना मददगार हो सकता है। महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता रैली और स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा।

Nov 13, 2025 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। डायबिटीज तेजी से फैल रहा है। 12 साल के बच्चे तक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि बीमारी के इलाज से ज्यादा इस बात पर ध्यान दिया जाए कि यह बीमारी हो ही नहीं। यह कहना है शहर के जाने-माने डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ एनके सिंह का। डॉ सिंह धनबाद क्लब में बुधवार को आरएसएसडीआई झारखंड चैप्टर के सचिव डॉ अजय पटवारी, डॉ यूके ओझा, डॉ सीमा पटवारी और डॉ लीना सिंह के साथ डायबिटीज के इलाज और बचाव पर जानकारी दे रहे थे। डॉक्टरों ने बताया कि वजन कम कर डायबिटीज और फैटी लीवर को नियंत्रित किया जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके लिए कई तरह के इंजेक्शन आ गए हैं। हालांकि इंजेक्शन को चिकित्सक की सलाह पर ही लेनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रतिदिन एक घंटा पैदल चलना डायबिटीज से बचाव का आज भी सबसे बेहतर तरीका है। इसके अलावा कई योग डायबिटीज होने से बचाता है और बीमारी होने की स्थिति में उसे नियंत्रित करता है, शोध में यह साबित हो चुका है। इसके लिए छह योग स्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। बच्चों में अच्छे और खराब फूड की आदत डालें: डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बच्चों को गुड और बैड फूड को लेकर जानकारी देने की जरूरत है, जिससे वे स्वास्थ्य के प्रति सजग होंगे और उन्हें भविष्य में डायबिटीज के खतरे से बचाया जा सकता है। महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत: डॉ लीना सिंह के अनुसार महिलाओं में इस बीमारियों को ले अब भी काफी कम जागरुकता है। इसके लिए विभिन्न महिला संगठनों से संपर्क कर जिले में अभियान चलाया जाएगा, ताकि उन्हें बीमारी और उससे बचाव के प्रति जागरूक किया जा सके। मधुमेह को लेकर जागरुकता रैली कल: डॉक्टरों ने यह भी बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर 14 नवंबर को आरएसएसडीआई धनबाद द्वारा सिटी सेंटर से गांधी सेवा सदन तक जागरुकता रैली निकाली जाएगी और प्रतिभागियों को हेल्दी ब्रेकफास्ट दिया जाएगा। इससे पूर्व 13 नवंबर को मॉन्टफोर्ट एकेडमी स्कूल में बच्चों को मधुमेह से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। 14 नवंबर को झारखंड डायबिटिक एंड आई सेंटर में रोटरी क्लब के सहयोग से स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन होगा। शिविर में लोगों का ब्लड शुगर, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, ईसीजी, क्रिएटिनिन, बीटी, आई, यूरिन माइक्रल और एचबी आदि जांच की जाएगी। आरआरओवी के अंतर्गत चयनित रतनपुरा गांव में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एनसीडी के सहयोग से स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सहयोग का आश्वासन दिया है। इसके अलावा देवघर में भी 14 नवंबर को रैली और सेमिनार आयोजित होगा। देवघर में नौ से 11 जनवरी तक संगठन का वार्षिक सम्मेलन होगा।