ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरेलकर्मियों ने फ्रंटलाइन वर्कर के लिए चलाया ट्विटर अभियान

रेलकर्मियों ने फ्रंटलाइन वर्कर के लिए चलाया ट्विटर अभियान

फ्रंट लाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने सोमवार को ट्विटर अभियान चलाया। ईसीआरकेयू के आह्वान पर धनबाद मंडल के सभी शाखाओं के...

रेलकर्मियों ने फ्रंटलाइन वर्कर के लिए चलाया ट्विटर अभियान
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 08 Jun 2021 04:32 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद मुख्य संवाददाता

फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर रेल कर्मचारियों ने सोमवार को ट्विटर अभियान चलाया। ईसीआरकेयू के आह्वान पर धनबाद मंडल के सभी शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिनभर प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ट्वीट कर रेलकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग की।

एआईआरएफ के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने देश के सभी रेलकर्मियों से अभियान चलाने की मांग की थी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और एआईआरएफ के जोनल सचिव ओपी शर्मा की अगुवाई में सभी शाखाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस अभियान में हिस्सा लिया। यूनियन के नेता एके दा और एनके खवास ने बताया कि अभियान में धनबाद के रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खासकर युवा कर्मियों में विशेष उत्साह देखा गया। उन्होंने बताया कि कोरोना के जटिल परिस्थितियों के बावजूद रेलकर्मी दिन-रात अपने दायित्वों का निर्वहन में जुटे हैं। कई रेलकर्मी कोरोना का शिकार हो गए तो कई स्वस्थ्य होकर दोबारा अपने काम की बागडोर संभाल रहे हैं। रेलवे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। ऐसे में रेलकर्मियों की अनदेखी सही नहीं है। सभी रेलकर्मियों को आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरकार हमारी मांग जरूर मानेगी और जल्द ही रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें