Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRailway Services Unaffected by Mahuda Protest Hired Security Measures in Place
रेल टेका डहर छेका आंदोलन का महुदा में कोई असर नहीं, हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से गुजरी

रेल टेका डहर छेका आंदोलन का महुदा में कोई असर नहीं, हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से गुजरी

संक्षेप:

महुदा क्षेत्र में रेल टेका डहर छेका आंदोलन का कोई असर नहीं दिखा। हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया और कुछ सवारी गाड़ियाँ रद्द कर दी गईं। महुदा स्टेशन पर पुलिस और आरपीएफ के जवान...

Sep 21, 2025 05:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

महुदा, प्रतिनिधि। आहुत रेल टेका डहर छेका आंदोलन का महुदा क्षेत्र में कोई असर देखने को नहीं मिला। चन्द्रपुरा स्टेशन पर बंद समर्थकों द्वारा घोषित कार्यक्रम को लेकर महुदा स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा-बोकारो एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। वहीं भोजुडीह से चन्द्रपुरा एवं चन्द्रपुरा से भोजुडीह सवारी गाड़ी को रेलवे द्वारा रद्द कर दिया गया। गोमो से चक्रधरपुर तक चलने वाली सवारी गाड़ी शनिवार प्रातः अपने नियत समय पर गयी। खड़गपुर से गोमो व गोमो से खड़गपुर तक चलने वाली सवारी गाड़ी भी अपने तय समय पर महुदा स्टेशन से गुजरी। स्टेशन पर बंद समर्थक भी नहीं दिखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्टेशन पर महुदा आरपीएफ के जवान एवं महुदा थाना के पुलिस अधिकारी तैनात दिखे। इससे पूर्व अहले सुबह बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू एवं महुदा पुलिस इंस्पेक्टर ममता कुमारी दलबल के साथ महुदा स्टेशन पहुंची तथा स्टेशन परिसर में जगह जगह पुलिस के जवान को तैनात कर दिया। इस संबंध में ममता कुमारी ने बताया कि आंदोलन के भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के साथ महुदा पुलिस को भी तैनात किए गए हैं।