उपभोक्ताओं के साथ सुगम व्यापार को रेलवे प्रतिबद्ध : डीआरएम

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

रेलवे ने माल ढुलाई सेवाओं को अधिक सुगम और ग्राहक केंद्रित बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने रेलवे की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में ऑनलाइन बुकिंग, भुगतान, और माल परिवहन प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव साझा किए।

उपभोक्ताओं के साथ सुगम व्यापार को रेलवे प्रतिबद्ध : डीआरएम

माल ढुलाई ग्राहकों के लिए रेलवे में सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और ग्राहक केंद्रित बनाने के लिए बुधवार को डीआरएम कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें उपस्थित माल ढुलाई ग्राहक कंपनियों के प्रतिनिधियों को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने भरोसा देते हुए कहा कि रेलवे उनके साथ सुगम व्यापार के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक का उद्देश्य

बैठक अपर उप-नियंत्रक महालेखा परीक्षक (रेलवे) प्रवीर पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान रेलवे माल ढुलाई परिचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अपर उप-नियंत्रक महालेखापरीक्षक (रेलवे) प्रवीर पांडेय ने रेल उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने व डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने पर बल दिया।

डिजिटलाइजेशन पर जोर

उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग, ऑनलाइन भुगतान, रेल वैगनों की सहज उपलब्धता, त्वरित सेवा प्रणाली तथा माल परिवहन प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में उपस्थित विभिन्न उद्योग एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए। रेलवे माल ढुलाई सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा (रेलवे) कोलकाता पुष्कर कुमार, सीनियर डीसीएम मनीष सौरभ, कोल एरिया मैनेजर रतन कुमार झा, सीनियर डीएसओ दीपक कुमार के अलावा ऑडिट विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा एनटीपीसी, आईओसीएल, सीसीएल, डीवीसी, डीएसटीपीएस अंडाल एवं बीसीसीएल के अधिकारी उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक का उद्देश्य क्या था?
बैठक का उद्देश्य रेलवे में माल ढुलाई सेवाओं को अधिक सुगम और ग्राहक केंद्रित बनाना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।