ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपाइप लिकेज से शुद्ध पेयजल की हो रही है बर्बादी

पाइप लिकेज से शुद्ध पेयजल की हो रही है बर्बादी

जीतपुर-जामाडोबा वाटर बोर्ड मार्ग में नगर निगम की जलापूर्ति पाईप में कई जगहों पर लिकेज आ गया है। लिकेज से काफी मात्रा में शुद्ध पेय जल की बर्बादी हो रही...

पाइप लिकेज से शुद्ध पेयजल की हो रही है बर्बादी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 28 May 2022 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया प्रतिनिधि

जीतपुर-जामाडोबा वाटर बोर्ड मार्ग में नगर निगम की जलापूर्ति पाईप में कई जगहों पर लिकेज आ गया है। लिकेज से काफी मात्रा में शुद्ध पेय जल की बर्बादी हो रही है। प्रत्येक दिन हजारों गैलन पानी जोरिया के नाले में बह रहा है। उसी मार्ग से प्रत्येक दिन निगम के कर्मियों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर पानी बहने से आम राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पाईप में लिकेज होने से घरों में पानी का प्रेसर भी कम है। इस पर निगम को ध्यान देना चाहिए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें