Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPublic Workers Union Meeting Held in Sudamdih Strengthening Solidarity Among Workers
13 हजार 900 मजदूर सदस्यों के साथ बीसीसीएल में जमसं सबसे बड़ा संगठन: सिद्धार्थ

13 हजार 900 मजदूर सदस्यों के साथ बीसीसीएल में जमसं सबसे बड़ा संगठन: सिद्धार्थ

संक्षेप:

चासनाला के सुदामडीह में जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) का मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के महामंत्री मनीष सिंह ने कहा कि संघ 13,900 मजदूर सदस्यों के साथ बीसीसीएल का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों की जायज मांगों का त्वरित निष्पादन करने की अपील की।

Jan 10, 2026 01:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

चासनाला, प्रतिनिधि। सुदामडीह रिवर साइड दामोदर नदी किनारे पंटूल समीप मैदान में शुक्रवार को जनता मजदूर संघ (कुंती गुट) के पूर्वी झरिया क्षेत्र सुदामडीह ग्रुप की ओर से मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक तूनेश्वर पासवान, एजीएम सुशील कुमार, पीओ एसके सिन्हा, बीके पांडेय सहित केंद्रीय पदाधिकारी रंजय कुमार, संजीत सिंह राणा, उमेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में जमसं सुदामडीह ग्रुप के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव रतन पाल सिंह ने संघ महामंत्री मनीष सिंह को अंगवस्त्र, पगड़ी एवं तलवार भेंट कर किया गया।

साथ ही अन्यअ तिथियों को भी अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मनीष सिंह ने कहा कि आज जमसं 13 हजार 900 मजदूर सदस्यों के साथ बीसीसीएल का सबसे बड़ा संगठन बनकर उभरा है। जो मजदूरों के आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत व जिम्मेदार संगठन होने के नाते जमसं मजदूरों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा। राष्ट्र हित और उद्योग हित में हरसंभव सहयोग करेंगा। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि कर्मचारियों की जायज मांगों और कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान दूसरे यूनियन के ओमप्रकाश सिंह, विशाल श्रीवास्तव आदि शामिल हुए। सभी को अंगवस्त्र देकर जमसं में स्वागत किया। मौके पर प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार, धनंजय सिंह, रंजीत पासवान, सन्नी सिंह, धीरज कुमार सिंह आदि थे।