Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsProtests in Dhanbad Against Jharkhand s Failing Health System and HIV Incident
चाईबासा की घटना के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

चाईबासा की घटना के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन

संक्षेप: धनबाद में भाजपा ने चाईबासा में बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने इसे राज्य सरकार की नाकामी बताया। भाजपा के नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में हजारों लोगों ने भाग लिया।

Tue, 4 Nov 2025 02:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता झारखंड की ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था एवं चाईबासा में मासूम बच्चों को एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने जैसी हृदयविदारक घटना के विरोध में महानगर एवं ग्रामीण भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय एवं धनबाद ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि चाईबासा की घटना राज्य सरकार की नाकामी का चरम उदाहरण है। राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और आम जनता भगवान भरोसे छोड़ दी गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री को तत्काल अपने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जो भी दोषी है, वे तत्काल सलाखों के पीछे होने चाहिए। श्रवण राय ने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनकर तब तक संघर्ष करेगी, जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती। घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क-हर व्यवस्था धराशायी हो चुकी है। यह प्रदर्शन केवल आक्रोश नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की रक्षा का संकल्प है। सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही एवं धर्मजीत चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री मानस प्रसून व धन्यवाद ज्ञापन निताई रजवार ने किया। प्रदर्शन के बाद सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर धर्मेंद्र चौधरी, पंकज सिन्हा, सिंदरी की प्रत्याशी रही तारा देवी, जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, विष्णु त्रिपाठी , बलदेव महतो, धरणीधर मंडल, अजय निषाद, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, अमरजीत कुमार, सूरज पासवान, अवधेश साह, किशोर मंडल, अरुण राय, योगेन्द्र यादव, रंजीत सिंह, विरांची सिंह, पंकज सिन्हा, बृहस्पति पासवान, बच्चा गिरी, सूरज पासवान, कृष्णा राउत, आशीष मुखर्जी, रमेश महतो, राजाराम दत्ता,दीपक गोप, शैलेन मंडल, विजय रवानी, कृष्णा मोदी, राजकुमार मंडल, संतोष सिंह, रंजय सिंह, उमेश सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, श्रवण झा सहित हजारों लोग उपस्थित थे।