ग्रामीणों ने प्रदूषण के खिलाफ किया प्रदर्शन
तेतुलमारी के पांडेडीह बिहार धौड़ा के ग्रामीणों ने प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन से शिकायत की और जिला प्रशासन से प्रदूषण रोकने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कोलियरी क्षेत्रों से निकलने वाली धूल से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।

तेतुलमारी के अन्य स्थानों में फैल रहे प्रदूषण से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। रविवार को पांडेडीह बिहार धौड़ा के ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला प्रशासन से प्रदूषण पर रोकथाम की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सिजुआ क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कोलियरी क्षेत्रों के उत्खनन परियोजनाओं से काफी मात्रा में उड़ने वाले धुलकूणों से लोग खासे परेशान हैं। लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कतरास व सिजुआ जीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचना देते हुए समाधान की दिशा में पहल की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


