बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ चार को जनाक्रोश रैली
धनबाद में सनातन धर्म जागरण समिति चार जनवरी को बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जनाक्रोश रैली आयोजित करेगी। समिति के संयोजक प्रमोद कुमार झा ने बताया कि बांग्लादेश में हो रही अमानवीय हत्याओं के खिलाफ यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा।

धनबाद, वरीय संवाददाता बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ चार जनवरी को सनातन धर्म जागरण समिति की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में प्रेस वार्ता कर समिति के सदस्यों ने यह जानकारी दी। समिति के संयोजक प्रमोद कुमार झा ने कहा कि पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में मई 2024 से जिस प्रकार की अमानवीय और नृशंस हत्या का सुनियोजित षड्यंत्र चल रहा है, वह आज भी जारी है। जिस प्रकार दीपू दास की हत्या कर क्रूरता से बीच सड़क पर जलाया गया, उसे सारी दुनिया ने देखा। झारखंड और देश के कई हिस्सों में इस तरह की पीड़ा महसूस की जा रही है।
बताया कि राष्ट्रवादी स्वयसेवी संस्थाएं एवं राष्ट्रीय विचार से संपोषित संस्थाएं सहित हिन्दुओं एवं सनातनी एक साथ मिलकर सनातन धर्म जागरण समिति धनबाद के बैनर के साथ आगामी चार जनवरी को रणधीर वर्मा चौक पर जन आक्रोश प्रदर्शन सह धरना का आयोजन किया गया है। इसमें धनबाद के हिन्दू समाज अपना प्रतीकात्मक विरोध लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज करेगा। इस अवसर पर संजय तिवारी, जयप्रकाश नारायण सिंह, बिन्देश्वरी प्रसाद, रत्नेश कुमार, गौतम कुमार, सुयश कुमार, राजू सिंह, अंशु कुमार तिवारी एवं अजय जयसवाल उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


