Dhanbad News: लो वोल्टेज व बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: तेतुलमारी क्षेत्र में ग्रामीणों ने लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में, लोगों ने सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में विद्युत अभियंता की कक्ष के बाहर घेराव किया। क्षेत्रीय अभियंता ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Dhanbad News: लो वोल्टेज व बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Dhanbad News: तेतुलमारी सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। नगरीकला दक्षिण पंचायत के मुखिया अशोक ठाकुर के नेतृत्व में लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्षेत्रीय कार्यालय में विद्युत अभियंता के कक्ष का घेराव किया। मुखिया ने कहा कि बांसजोड़ा विद्युत सब स्टेशन के स्थान पर पुटकी सब स्टेशन से आपूर्ति शुरू होने के बाद से यह समस्या बढ़ी है। करीब एक घंटे बाद क्षेत्रीय विद्युत अभियंता लोकेश जैन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

बिजली संकट से मोदीडीह, जोगता, पांडेडीह, तेतुलमारी, लोयाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग प्रभावित हैं। प्रदर्शन में दीपेश चौहान, मनोज सिंह, अनिल निषाद, रंजीत वर्मा, दीपक चौहान, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार, उदय महतो, सूरज कुमार, कुंदन कुमार, अखिलेश सिंह, अशोक चौहान, महानंद वर्मा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।