Dhanbad News: लक्ष्मी कॉलोनी में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Dhanbad News: अलकडीहा की लक्ष्मी कॉलोनी के ग्रामीणों ने 15 दिनों से जारी बिजली और पानी के संकट के खिलाफ लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक एके सिन्हा ने बिजली बहाल करने का निर्देश दिया, जिसके बाद तकनीकी टीम ने केबल फॉल्ट को ठीक कर दिया। प्रदर्शन में कई ग्रामीण शामिल हुए।

Dhanbad News: अलकडीहा, प्रतिनिधि। बरारी कोलियरी की लक्ष्मी कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से जारी बिजली और पानी के संकट से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। लोग महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि 10 सीम रेलवे गेट के पास अक्सर केबल फॉल्ट होने से पूरी कॉलोनी की बिजली ठप हो जाती है, जिससे पानी की भी भारी किल्लत हो गई थी। मामले को गंभीर देखते हुए महाप्रबंधक एके सिन्हा ने तुरंत कोलियरी अधिकारियों को बुलाकर कॉलोनी में अविलंब बिजली बहाल करने का निर्देश दिया।
प्रबंधन के निर्देश के बाद तकनीकी टीम ने केबल फॉल्ट को ठीक कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। आंदोलन में सबुर गोराई, सलीम आजाद, सुरेन्द्र राम, मनोज साव, धर्मेन्द्र पासवान, शिबू निषाद, धर्मराज हाड़ी, संजीत पासवान और सूर्य देव राम आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


