अवैध कोयला खनन रोकने के लिए राकोमयू का धरना
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादबीसीसीएल सीवी एरिया के ग्रामीणों ने अवैध कोयला खनन और पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर लायकडीह कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अगर 15 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो मुख्य रास्ता अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की चेतावनी दी गई। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

बीसीसीएल सीवी एरिया बारह क्षेत्र में हो रहे अवैध कोयला खनन को रोकने और पेयजल की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (असंगठित) के बैनर तले ग्रामीणों ने लायकडीह कार्यालय के समक्ष गुरुवार को विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि गया कि 15 दिनों के अंदर अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी पर रोक नहीं लगाई गई तो सीवी एरिया के कोलियरी के मुख्य रास्ते को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मसूद आलम, मंटू राय, अजय सिंह, कमल किशोर राउत, राजू बाउरी, बिरजू बाउरी, काजल बाउरी, ओम बाउरी आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


