भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल कार्यालय में कांग्रेस का धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद सदर अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार, दलाली और रिश्वतखोरी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। नगर कमेटी अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह और भूली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने नेतृत्व किया। प्रदर्शनकारियों ने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि अधिकारी जागरूक नहीं हुए तो व्यापक जनआंदोलन होगा।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अंचल कार्यालय में कांग्रेस का धरना

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद सदर अंचल कार्यालय में बुधवार को भ्रष्टाचार, दलाली, रिश्वतखोरी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। नगर कमेटी अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व भूली नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि ने नेतृत्व किया। संचालन दिनेश यादव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, भूमि मापी, ऑनलाइन आवेदन निष्पादन सहित विभिन्न कार्यों में खुलेआम भ्रष्टाचार व दलाली का खेल चल रहा है, जिससे नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार व आम जनता के शोषण को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यदि जनसमस्याओं के प्रति अधिकारी जागरूक नहीं होते हैं तथा अपनी कार्यसंस्कृति में सुधार नहीं लाते हैं तो जिला कांग्रेस व्यापक जनआंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के धैर्य की परीक्षा लेना बंद करें और जनहित में तत्काल ठोस कार्रवाई करें। मौके पर विधानसभा प्रभारी कालीचरण यादव, मदन महतो, मनोज यादव, इरफान खान चौधरी, महेंद्र दुबे, दिनेश यादव, दीपक कुमार, अरविंद कुमार सैनी, राजकुमार प्रसाद, मुकेश कुमार, अजमेरी खातून, सत्यानंद पांडेय, नौशाद आलम, अजय चौधरी व जोगेंद्र सिंह जोगी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।