विभागीय परियोजना को बचाने के लिए संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन
अलकडीहा में लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी जीनागोरा परियोजना को बंद करने के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने नॉर्थ तिसरा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधन ने वार्ता में कहा कि मामला उच्च अधिकारियों का है। मजदूरों की नौकरी और उन्नति को प्रभावित न करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आउटसोर्सिंग मशीनों का विरोध जारी रहेगा।

अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के एनटीएसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना को बंद करने की योजना के खिलाफ शुक्रवार को संयुक्त मोर्चा के बैनरतले नॉर्थ तिसरा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद प्रबंधन से नॉर्थ तिसरा कार्यालय में वार्ता हुई। वार्ता में प्रबंधन का कहना था कि यह मामला महाप्रबंधक और कोयला भवन के अधिकारी का स्तर का है। उनकी मांगों को उच्च प्रबंधन तक रखने का काम करेंगे। संयुक्त मोर्चा के नेताओं का कहना है कि वर्ष 2023 में भी प्रबंधन एनटीएसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना को बंद करने की साजिश रची थी। 45 दिनों तक अनिश्चितकालीन धरना चला था। 8 जनवरी 2024 को कोयला भवन में विभिन्न यूनियनों के महामंत्री के साथ डीटी के साथ वार्ता हुई थी।
वार्ता में तय हुआ था कि एनटीएसटी जीनागोरा विभागीय परियोजना में आने वाले 10 साल तक मजदूरों की नौकरी और उनकी उन्नति में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। न ही किसी मजदूर को स्थानांतरित किया जाएगा। बावजूद प्रबंधन आउटसोर्सिंग मशीन को विभागीय परियोजना में ला रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और आंदोलन तेज होगा। विरोध करने वालों में बंटी सिंह, केल्विन तिर्की, कन्हैया लाल सिंह, संतोष मिश्रा, रीतेश निषाद,सुजीत मंडल, भगवान दास, धर्मेंद्र राय,सुनील राय, संतोष मोदक, उज्जवल दे, पशुपतिनाथ देव गणेश पासवान,महेंद्र देव,कृपा सिंधु चक्रवर्ती, वीरेंद्र पासी आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


