Protest Against Anti-Labor Codes by BCKU Workers in Lodna Area मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ बीसीकेयू ठेका मजदूर ने किया विरोध प्रदर्शन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsProtest Against Anti-Labor Codes by BCKU Workers in Lodna Area

मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ बीसीकेयू ठेका मजदूर ने किया विरोध प्रदर्शन

अलकडीहा में बीसीकेयू ठेका मजदूर यूनिट ने मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए लेबर कोड लागू किए हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 21 May 2025 06:37 AM
share Share
Follow Us on
मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ बीसीकेयू ठेका मजदूर ने किया विरोध प्रदर्शन

अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र के छह व नौ नम्बर और गोल छह नम्बर साइडिंग में मंगलवार को बीसीकेयू ठेका मजदूर यूनिट ने मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद सभा की। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों को सुरक्षित रखने वाले 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर मजदूर विरोधी चार लेबर कोड को लाकर केन्द्र सरकार मजदूरों के रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को खत्म कर देना चाहता है। मजदूरों को ना केवल दो दिनों के संक्षिप्त समय में कार्य से हटाने बल्कि न्यायालय जाने और एक जुट आन्दोलन करने और हड़ताल के अधिकारों को भी छीन लेना चाहता है।

आज के दिन ही आहूत मजदूरों के देशव्यापी हड़ताल जिसे युद्ध को देखते हुए 9 जुलाई 2025 कर दिया गया है उसकी तैयारी और भी जोरदार होगा।सभा को शिव कुमार सिंह,जितेन्द्र निषाद , मनोज पासवान, सुरेन्द्र पासवान, बिनोद पासवान,अनिल पासवान,राम प्रवेश पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया। अध्यक्षता रामबृक्ष धारी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।