
सड़क मरम्मत व सुरक्षा को ले मंच ने किया प्रदर्शन
संक्षेप: अलकडीहा में नागरिक एकता मंच ने सार्वजनिक पुराना रक्षा काली मंदिर झरिया-लोदना सड़क पर मरे हुए जानवरों को फेंकने और यात्रियों के साथ छीनतई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क की मरम्मती और लाइट...
अलकडीहा, प्रतिनिधि। सार्वजनिक पुराना रक्षा काली मंदिर झरिया-लोदना आने जाने वाली सड़क पर मरे हुए जानवर को फेंक देने, सड़क पर हो रही यात्रियों के साथ छीनतई करने के खिलाफ, सड़क की मरम्मती करने व लाइट लगाने की मांग को लेकर नागरिक एकता मंच की ओर से गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस संदर्भ में एक पत्र बीसीसीएल महाप्रबंधक लोदना क्षेत्र और लोदना थाना प्रभारी को दिया गया। मौके पर मंच के संस्थापक सुरेश प्रसाद गुप्ता, संयोजक नागेश्वर पासवान, यदु पासवान, वरिष्ठ नेता बिहारी लाल चौहान, मुनीलाल राम, कुंदन पासवान, रामानंद पासवान, सूरज पासवान, एसके निषाद, मोहम्मद शहादत हुसैन, सुरेश पासवान, मोहम्मद सागर, मोहम्मद नवाब अहमद, विक्की कुमार पासवान, प्रकाश भुईया, कालेश्वर कुमार मांझी, शुभम कुमार मोहम्मद, अली अहमद आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




