ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादशहर में छह जलमीनार बनाने का प्रस्ताव खारिज

शहर में छह जलमीनार बनाने का प्रस्ताव खारिज

धनबाद। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सर्वे कराकर छह जगहों पर जलमीनार बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा था, जिसे निगम ने खारिज कर...

शहर में छह जलमीनार बनाने का प्रस्ताव खारिज
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 24 Nov 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सर्वे कराकर छह जगहों पर जलमीनार बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा था, जिसे निगम ने खारिज कर दिया। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता मनीष वर्णवाल ने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से कहा गया कि केंद्र की अमृत योजना के तहत ओडिशा के भुवनेश्वर में जिस तरह जलापूर्ति हो रही है, ठीक उसी अनुरूप धनबाद में जलापूर्ति की जाएगी। योजना के तहत लोगों को निर्बाध रूप से पानी मिलेगा। अब जलमीनार नहीं बनेगी। जिले में दोनों फेज व एलएनटी मिलाकर कुल 56 जलमीनार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें