Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPromise of modern station and DC train fulfilled in Katras MP
कतरास में आधुनिक स्टेशन व डीसी ट्रेन का वादा पूरा: सांसद

कतरास में आधुनिक स्टेशन व डीसी ट्रेन का वादा पूरा: सांसद

संक्षेप:

कतरास। कतरास रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह 8.23 बजे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने पुनर्बहाल डीसी पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी...

Jan 11, 2024 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास। कतरास रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह 8.23 बजे सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने पुनर्बहाल डीसी पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जैसे ही ट्रेन कतरास रेलवे स्टेशन पहुंची, लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हजारों लोगों की भीड़ के जय श्रीराम के नारे से कतरास रेलवे स्टेशन गूंज उठा। ट्रेन के ड्राइवर का माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि कतरास स्टेशन को आधुनिक स्टेशन व डीसी ट्रेन को चालू कराने का जो वादा विधायक के साथ मैंने किया था, उसे पूरा कर दिया। विधायक ढुलू ने कहा कि डीजीएमएस के निदेशक प्रभात कुमार ने डीसी रेल लाइन के नीचे आग का खतरा बताया है, जिससे जनता में तरह-तरह की चर्चा है, लेकिन हम बता देते हैं कि अगर डीसी रेल लाइन को बंद करना होता, तो 50 करोड़ रुपए कतरास स्टेशन के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से नहीं दिया जाता। झारखंड की झामुमो व कांग्रेस सरकार ने इसपर कभी भी केंद्र सरकार से चर्चा नहीं की। यह सरकार सिर्फ खनिज संपदा लूटने के लिए बनी है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शत्रुध्न महतो, महेश पासवान, भरत शर्मा, बबलू बनर्जी, सूर्यदेव मिश्रा, गौरचंद बाउरी, चंद्रदीप यादव, जगेश्वर ठाकुर, राकेश सिंह, मनोज दत्ता, आनंद यादव, रघु हजारी, रामकुमार साहू, पप्पू सिंह, रामेश्वर राम, वाईके पाठक, बलजीत सिंह, कुंदन सिंह, अभय सिंह, श्यामकिशोर कल्लू, अमित भगत, बबलू मिश्रा, मुकेश झा, स्टेशन मैनेजर आलोक नाथ गुप्ता व आईडब्लू राजेश कुमार उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेल आंदोलनकारियों ने किया स्वागत: कतरास के रेल आंदोलनकारियों ने तिरंगा झंडे के साथ डीसी ट्रेन के ड्राइवर का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय व जय श्रीराम के नारे भी लगाए। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, परवेज इकबाल, दिनेश कुमार जेठवा समेत अन्य शामिल थे। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बाघमारा विधायक प्रतिनिधि शत्रुध्न महतो के नेतृत्व में पार्टी का झंडा लेकर सैकड़ों बाइक से चिटाही फुटबॉल ग्राउंड से जुलूस निकाला, जो इलाके का भ्रमण कर कतरास स्टेशन पहुंचे और समारोह में शामिल हुए।

जगह-जगह गार्ड व ड्राइवर का स्वागत: झामुमो नेता कारू यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने फुलारीटांड़ रेलवे स्टेशन में ट्रेन के गार्ड व ड्राइवर का माला पहनाकर स्वागत किया। फुलारीटांड़ नागरिक विकास मंच के नेतृत्व में लोगों ने माला और बुके देकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक ढुलू महतो का स्वागत किया। सिजुआ रेलवे स्टेशन पर डीसी ट्रेन के चालक व स्टेशन मास्टर को माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। मौके पर विकास सिंह, अनुज सिन्हा पलटु, सुरेश महतो, रंजीत सिंह अनिता देवी आदि उपस्थित थे। इधर, बांसजोड़ा रेलवे स्टेशन में बुधवार को डीसी पैसेंजर पहुंचने पर जहां एक ओर लोगों में हर्ष है। वहीं टिकट के दाम में तीन गुना बढ़ोतरी होने से नाराजगी भी देखी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।