जेसी मल्लिक में धूमधाम से मनाया गया पंचमूर्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के प्रीत विहार कॉलोनी में श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर का 17वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ गणेश पूजन से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हरिकीर्तन और पूजा के माध्यम से सुख, समृद्धि और शांति की कामना की गई।

जेसी मल्लिक में धूमधाम से मनाया गया पंचमूर्ति मंदिर का वार्षिकोत्सव

धनबाद, वरीय संवाददाता। जेसी मल्लिक रोड स्थित प्रीत विहार कॉलोनी के श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर का 17वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ रविवार की सुबह वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच गणेश पूजन से हुआ। मुख्य यजमान मुकेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ एवं मुख्य रूप से उपस्थित मिनी सिद्धार्थ गौतम भी पूजा-अर्चना की और देव प्रतिमाओं की विशेष आरती उतारी। इसके बाद सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ श्री अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत हुई।

श्री सरगुन व्यास की प्रसिद्ध कीर्तन मंडली के हरिकीर्तन से आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और वर्षगांठ समारोह को सफल बनाने में श्रीश्री पंचमूर्ति मंदिर समिति ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन में समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, एके झा, हेमंत कुमार सहाय, बीएनके सिंह, आरपी सिंह, सुब्रतो बनर्जी, वीरेंद्र साहू, गुंजन कुमार, उदय शर्मा, रवि रिटोलिया, गुंजन कुमार और अजय तिवारी, विनोद पांडे, राजू सिंह, संतोष गुप्ता ने सराहनीय योगदान दिया। मंदिर के मुख्य पुजारी गौतम कुमार तिवारी और उत्तम तिवारी के सानिध्य में सभी धार्मिक कार्य संपन्न कराए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।