कोल्हान के लड़कों को प्रिंस खान गिरोह से जोड़ रहा गोपी का साला

Ravikant Jha हिन्दुस्तान, धनबाद
share

कुख्यात प्रिंस खान गिरोह धनबाद और बोकारो के बाद कोल्हान और पलामू में फैल रहा है। रितिक खान ने कई लड़कों को गिरोह से जोड़ा है। गैंगस्टर फहीम खान का बेटा इकबाल खान पर फायरिंग की घटनाओं में शामिल है। रितिक दुबई में अपने जीजा गोपी खान की सेवा कर रहा है और युवाओं को अपराध में लिप्त कर रहा है।

कोल्हान के लड़कों को प्रिंस खान गिरोह से जोड़ रहा गोपी का साला

कुख्यात प्रिंस खान गिरोह धनबाद और बोकारो के बाद कोल्हान और पलामू में पांव पसार रहा है। कोल्हान के लड़के प्रिंस खान और गोपी खान के इशारे पर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पिछले नौ महीनों में प्रिंस खान गिरोह के कनेक्शन में कोल्हान से 12-15 लड़कों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कोल्हान के लड़कों को प्रिंस के भाई गोपी खान का साला रितिक खान उर्फ अरशद गिरोह से जोड़ रहा है। गैंगस्टर फहीम खान के पुत्र इकबाल खान को 20 फरवरी को मारने आए दोनों शूटर रकीब और इजहार हुसैन को भी रितिक ने ही गिरोह से जोड़ा था।

झरिया के झाविमो नेता रंजीत सिंह की हत्या के मामले में धनबाद जेल में बंद रितिक खान को अक्तूबर 2018 में चाईबासा जेल शिफ्ट किया गया था। दो दिन पहले इकबाल पर फायरिंग में जेल गए रकीब ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि वर्ष 2019 में उसकी दोस्ती चाईबासा जेल में रितिक से हुई थी। उसी ने प्रिंस और गोपी के इशारे पर उन लोगों को गिरोह से जोड़ा। चाईबासा जेल में रहते रितिक ने कोल्हान के आपराधिक छवि वाले लड़कों के बीच गहरी पैठ बनाई। अभी रितिक के संपर्क का ही फायदा उठा कर प्रिंस खान और गोपी खान कोल्हान के अपराधियों से शूटर का काम करा रहा है।---कोल्हान के ही लड़कों ने की थी जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन की हत्याएक अक्तूबर 2024 को नावाडीह आठ लेन के पास हुई पांडरपाला न्यू इस्लामपुर के शहाबुद्दीन की हत्या के लिए आए शूटरों का संबंध भी कोल्हान से था। सबको रितिक ने ही गिरोह से जोड़ा था। रितिक और गोपी के कहने पर चक्रधरपुर चोंगा साही सिमिदिरी निवासी हाशिम ने शहाबुद्दीन को मारने के लिए खरसावां बेगनाडीह निवासी बबलू कांडेयांग, अजय कांडेयांग, खरसावां के बमकर चौधरी, खरसावां के राजाबांध निवासी रबीउल इस्लाम उर्फ मोटा, चक्रधरपुर के बगलाटांड़ निवासी पीर मोहम्मद उर्फ गबरू को धनबाद भेजा था। साथ ही राजगंज पेट्रोल पंप गोलीकांड में गिरफ्तार जमशेदपुर कदमा उलियान गुरुद्वारा लाइन निवासी हार्डकोर अपराधी भानू मांझी उर्फ जितेन मांझी, जमशेदपुर हलुतबनी नामोटोला परसुडीह निवासी लक्की विशाल उर्फ छोटू उर्फ विशाल, ओडिशा के संबलपुर निवासी सूरज तांडी, जमशेदपुर कदमा हटिया बस्ती निवासी आशीष कुमार सिंह भी रितिक के ही प्रत्यक्ष या परोक्ष संपर्क से गिरोह से जुड़े।---दुबई में जीजा की सेवा में रितिक, लालच में फंस जेल जा रहे लड़केपुलिस सूत्रों के अनुसार रितिक खान वर्ष 2024 में ही दुबई भाग चुका है। वह खाड़ी देश में अपने जीजा गोपी खान की सेवा में जुटा हुआ है। रंगदारी से आने वाले रुपयों पर वह ऐश कर रहा है। कभी खुद ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के लिए शूटर का काम करने वाले शूटर बहाल कर रहा है। रितिक लड़कों को रुपए का लालच देकर उनकी जान जोखिम में डाल रहा है। एसएसपी प्रभात कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे आपराधियों के झांसे में न आएं। चंद रुपयों के लिए वे अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। किसी भी सूरत में पुलिस अपराधियों को नहीं छोड़ेगी।

Ravikant Jha

लेखक के बारे में

Ravikant Jha

शॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।


परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।


करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।


विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।