ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादश्रावणी मेलाः अंगिका गायकों की प्रस्तुति पर खूब थिरके कांवरिये

श्रावणी मेलाः अंगिका गायकों की प्रस्तुति पर खूब थिरके कांवरिये

श्रावणी मेला में कांवरियों के मनोरंजन के लिए नित्य चलने वाली भजन संध्या की कड़ी में बुधवार को पुन: अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी, रेणु खवाड़े झा, कुमार सुमन, रिया अदिति और उद्घोषक बमकिम वर्मा ने...

श्रावणी मेलाः अंगिका गायकों की प्रस्तुति पर खूब थिरके कांवरिये
कार्यालय संवाददाता,देवघरWed, 12 Jul 2017 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावणी मेला में कांवरियों के मनोरंजन के लिए नित्य चलने वाली भजन संध्या की कड़ी में बुधवार को पुन: अंगिका गायक सुनील छैला बिहारी, रेणु खवाड़े झा, कुमार सुमन, रिया अदिति और उद्घोषक बमकिम वर्मा ने प्रस्तुति दी। छैला बिहारी ने " बाबा कवंन मजा मिलेला तोहरा बैला  सवारी में ........." साथ ही जब उन्होंने " जैसे सजीव वैधनाथ दरबार बासुकी बाबा के होयी चमत्कार ...... " पर कांवरिये अपने पांव रोक नही पाये और जमकर नाचे। वही रेणु खवाडे झा ने " जेकर नारी भोले नाथ" पर कांवरीयो को झुमाया।

श्रवणी मेले के तीसरे दिन बुधवार को कांवरियों की संख्या में कुछ बढ़त देखने को मिली। शिविर के सेवादार सेवा भाव में लीन होकर श्रद्धालुओं की सेवा में लगे है।  शर्बत का ग्लास लेकर, कभी नींबू पानी तो कभी सादा जल लेकर तो कभी माथे पर बाम लगाते तो कभी दर्द निवारक का पैरों में स्प्रे करते नजर आ रहे हैं। आज करीब 6000 -8000 तक कांवरियों के लिए ऐसा ही करते रहे। कांवरिया के लिए फल का  वितरण किया गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें