Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPreparation for Jharkhand Municipal Elections Begins District Administration Meeting
नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

संक्षेप:

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई, जहां 55 वार्डों और 21 वार्डों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Thu, 4 Dec 2025 02:31 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की आहट देख जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। नगर निगम क्षेत्र के 55 वार्डों और नगर परिषद चिरकुंडा के 21 वार्डों में चुनावी तैयारी की समीक्षा हुई। सभी 12 आरओ के चेंबर सह नामांकन स्थल चिह्नित करने, कोषांग गठन, मतदान केंद्रों की सूची, मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं, मतदाता सूची, वज्रगृह, ईवीएम डिस्पैच व रिसीविंग सेंटर, संवेदनशील बूथों के सत्यापन और मतगणना केंद्रों की तैयारी जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीसी ने सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आरओ चेंबर स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही नामांकन पर्ची की खरीदारी के लिए काउंटर निर्माण को लेकर स्थल चयन का निर्देश दिया। साथ ही जल्द से जल्द सभी कोषांग के गठन का दिशा-निर्देश दिया गया। उन्होंने आरओ को अपने-अपने बूथ का भौतिक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। राज्य सरकार का निर्देश है कि आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू करनी हैं। नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश बाउरी समेत अन्य मौजूद थे।