
अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
संक्षेप: बाघमारा के हरिणा चौक स्थित अनवित हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरना दिया। पुलिस ने शिकायत पर अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सांसद ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
बाघमारा, प्रतिनिधि। कतरास-चंद्रपुरा हीरक सड़क मार्ग के हरिणा चौक स्थित अनवित हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान सोमवार की रात एक प्रसूता की मौत हो गई। इसके बाद मंगलवार की सुबह मृतका के परिजन व ग्रामीणों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन पर कारवाई व मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर शव के साथ घंटों बैठे रहे। करीब छह घंटे तक किसी तरह की कारवाई नहीं होने पर ग्रामीण हरिण हीरक चौक पर धरना पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। इस कारण बाघमारा-तोपचांची व कतरास-चंद्रपुरा सड़क मार्ग पर सैकड़ों छोटे बड़े वाहन जहां तहा खड़े रहे।

शाम चार बजे बाघमारा अंचलाधिकारी के कार्यालय में मामले को लेकर बैठक हुई। वार्ता में बात नहीं बनी। मृतका के पति संजय महतो की लिखित शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक डॉ आशीष कुमार एवं अन्य कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रात 10 बजे गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी पहुंचे। उन्होंने मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों से अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई करने की बात कही। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दौरान बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कू, तोपचांची इंस्पेक्टर असीम कमल टोपो, बाघमारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ मौजूद थे। क्या है मामला : तोपचांची थाना क्षेत्र के आमटांड़ गांव के रहने वाले संजय महतो की पत्नी गीता कुमारी ने 26 अक्टूबर को हरिणा स्थित अनवित हॉस्पिटल में एक बच्ची को जन्म दिया। सोमवार की दोपहर महिला को अस्पताल से छुट्टी दी गई। घर पहुंचने के बाद सोमवार की रात गीता की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों के अनुसार जब वे लोग पुनः रात 10 बजे अनवित हॉस्पिटल पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल भेज दिया गया, जहां के चिकित्सकों ने गीता कुमारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन हंगामा करने लगे₹। इस दौरान अस्पताल के सारे कर्मी वहां से निकल गए₹। वर्जन बाघमारा थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतका के पति की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर न्याय संगत कार्रवाई की जाएगी। अजीत कुमार, थाना प्रभारी, बाघमारा

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




