ऑल नोबिलियन्स अचीवर्स एसोसिएशन की प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन कल

Dec 29, 2025 02:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद में ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन- द ग्लोबल द्वारा प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन बारामुड़ी में होगा। इसमें डिनोबिली स्कूल के पूर्व छात्र और शिक्षक शामिल होंगे। कार्यक्रम का नेतृत्व मयंक सिंह करेंगे और मुख्य प्रायोजक निलेश सिंह हैं। यह कार्यक्रम शाम 6:30 से 8:30 बजे तक चलेगा।

ऑल नोबिलियन्स अचीवर्स एसोसिएशन की प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन कल

धनबाद। ऑल नोबिलियंस अचीवर्स एसोसिएशन- द ग्लोबल (अन्ना-टीजी) की ओर से सोमवार को धनबाद में प्री- न्यू ईयर सेलिब्रेशन का आयोजन बारामुड़ी में किया जाएगा। इस अवसर पर डिनोबिली स्कूल्स के चयनित पूर्व छात्र (एल्युमिनाई) एवं सेवानिवृत्त व पूर्व शिक्षक शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अन्ना-टीजी के संस्थापक सदस्य सह डिनोबिली स्कूल सीएमआरआई के पूर्व छात्र (आईसीएसई 1998) मयंक सिंह के नेतृत्व में होगा। मुख्य प्रायोजक डिनोबिली स्कूल सिजुआ के पूर्व छात्र निलेश सिंह (आईसीएसई 1991) हैं। सिंगापुर में कार्यरत निलेश धनबाद आकर अपने सहपाठियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम में शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक चलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;