ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादघर पर पढ़ी नमाज, परिवार वालों के साथ बांटी ईद की खुशियां

घर पर पढ़ी नमाज, परिवार वालों के साथ बांटी ईद की खुशियां

कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...

कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...
1/ 3कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...
कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...
2/ 3कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...
कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...
3/ 3कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 26 May 2020 02:55 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस का असर ईद के त्योहार पर भी देखने को मिला। सामाजिक कार्यक्रम से दूर लोग घरों पर अपने परिवार वालों के साथ ही ईद की खुशियां बांटी। धनबाद के सेलिब्रेटीज भी इससे अलग नहीं रहे। उन्होंने भी घर पर नमाज पढ़ी और परिजनों के बीच ही ईद मनाया।

धनबाद के कुछ सेलिब्रेटी वर्षों बाद अपने परिजनों के साथ ईद मना रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो लॉकडाउन की वजह से अपने घर नहीं पहुंच पाए। घर से दूर रहकर मुंबई में वह ईद मना रहे हैं। धनबाद के सेलिब्रेटी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सादगी के साथ ईद मनाई।

मुंबई से कार चलाकर ईद मनाने पहुंचे जीशान

बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी 15 दिन पहले मुंबई से कार चलाकर ईद मनाने धनबाद पहुंचे। जीशान ने अपने परिवार वालों के साथ ईद की खुशियां बांटी। आसपास के लोग भी ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे तो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बधाई स्वीकार की।

वर्षों बाद झरिया में ईद मना रहे शहबाज नदीम

अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेटर शहबाज नदीम वर्षों बाद झरिया में ईद मना रहे हैं। लॉकडाउन की वजह से वह पिछले 60 दिनों से यहीं हैं। अपने परिजनों के साथ नदीम ने ईद मनाई। धनबाद के लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना को हराने के लिए घर पर ईद मनाना जरूरी था। हमसब मिलकर इस वैश्विक महामारी को हराएंगे।

रांची में परिवारवालों के साथ फरजाना की ईद

अंतरराष्ट्रीय लॉनबाल खिलाड़ी फरजाना खान अभी रांची में ही अपने परिजनों के साथ ईद की खुशियां बांटी। फरजाना ने कहा कि कोरोना की वजह से पूरा विश्व परेशान हैं, ऐसे में हमें जश्न न मनाकर घरों में सादगी के साथ ईद मनाना चाहिए था। परिजनों के साथ ईद मनाने का अलग आनंद है।

परिवारवालों से दूर मुंबई में मन रही जावेद की ईद

टीवी एक्टर जावेद पठान लॉकडाउन की वजह से धनबाद नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि वह त्योहार में अपने परिजनों को मिस कर रहे हैं। लेकिन कोरोना को हराने के लिए वह अपने घर पर ही रहकर ईद मना रहे हैं। सुबह वीडियो कॉल पर परिवारवालों से बातकर उन्हें ईद की बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें