शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भौंरा अस्पताल मोड़ के समीप स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र

शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

भौंरा अस्पताल मोड़ के समीप स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं, पुरुष और बच्चे पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुए। महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए और श्रद्धालु हाथों में धार्मिक निसान लेकर उत्साह के साथ चल रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में दामोदर का पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात यात्रा पुनः मंदिर प्रांगण लौटकर संपन्न हुई। प्राण प्रतिष्ठा का यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।

आयोजन समिति के अनुसार, बुधवार को शिव लिंग का नगर भ्रमण होगा, जबकि गुरुवार को विधि-विधान के साथ मंदिर में शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इन तीन दिनों तक मंदिर परिसर में अखंड कीर्तन और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव, संजय रवानी, काली चरण यादव, कुमकुम कुमारी, गुड़िया देवी, करण पासवान, बिनोद रवानी, शक्ति रवानी आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।