ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसर्वेश्वरी आश्रम के स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी

सर्वेश्वरी आश्रम के स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी

जय प्रकाश नगर स्थित सर्वेश्वरी आश्रम में शनिवार को 59वां स्थापना दिवस हार्षोल्लास के साथ मनाया...

सर्वेश्वरी आश्रम के स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 22 Sep 2019 02:45 AM
ऐप पर पढ़ें

जय प्रकाश नगर स्थित सर्वेश्वरी आश्रम में शनिवार को 59वां स्थापना दिवस हार्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे प्रभातफेरी से की गई। शहर भ्रमण के बाद प्रभात फेरी वापस आश्रम लौटी। इसके बाद आश्रम परिसर में ही कोलकाता से पधारे अशोक पांडेय ने ध्वजारोहण किया। योनि पाठ हुआ और भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया।

दोपहर को आश्रम में गोष्ठी हुई। इसकी शुरुआत भगवान तिवारी ने मंगलाचारण कर किया। सर्वेश्वरी विद्या मंदिर की छात्राओं ने स्वागत गान तथा भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि थे। पार्षद अशोक पाल और मनोरंजन कुमार सिंह भी शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि डॉ साधना, डॉ सुधीर कुमार सिंह, नंदा तिवारी, सुरेंद्र राय, प्रदीप सिंह व सभाध्यक्ष अशोक पांडेय ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन आरके पांडे और मंच संचालन किरण सिंह ने किया। गोष्ठी के बाद सामूहिक प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में भी भजन-कीर्तन किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें