
आज से पांच दिनों तक सात घंटे बाधित रहेगी बिजली
संक्षेप: गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन से 11 से 15 नवंबर तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। डीवीसी दुग्दा और चंद्रपुरा द्वारा एचटीएसएल रिकंडक्टरिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान पुराने जर्जर तार को हटाकर नया तार लगाया जाएगा, जिससे लगभग 10,000 उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
बरोरा, प्रतिनिधि। गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन से 11 से 15 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान डीवीसी दुग्दा, चंद्रपुरा द्वारा एचटीएसएल रिकंडक्टरिंग कार्य किया जाएगा। 33 केवी का पुराने तार को हटाकर नया तार लगाया जाएगा। जर्जर तार की वजह से बिजली आपूर्ति में बार बार व्यवधान आ रहा था। इस वजह से दुग्दा से चंद्रपुरा के बीच पुराने जर्जर तार को हटाकर नया तार लगाने का कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी सहायक विद्युत अभियंता ओम प्रकाश चौहान व कनीय विद्युत अभियंता सोनू सामड ने दी है।

जेई ने बताया कि इस दौरान बाघमारा फीडर, कांड्रा फीडर, गणेशपुर फीडर, कॉलोनी फीडर व महुदा फीडर से जुड़े गांवों में लगभग 7 घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अधिकारियों के अनुसार उपरोक्त पांचों फीडर में लगभग 35 से 40 गांव आते हैं। इसमें लगभग 10 हजार से अधिक विधुत्त उपभोक्ता प्रभावित रहेगें। बाघमारा फीडर में बाघमारा बाजार, डुमरा, निचितपुर, हरिणा, दरीदा, पोचरी, मुराईडीह, सोगेडीह, बरोरा, झगराही, बेहराकुदर आदि गांवों, कांड्रा फीडर में महुदा मोड़, काशीटांड़, लोहपिट्टी, कुंजी, जमुनियाटांड़, परजोरिया, पिपराटांड़ आदि गणेशपुर फीडर में गणेशपुर कॉलोनी व महुदा फीडर में राधानगर, भुरंगिया, सिंगरा, नगदा, भाटटडीह, कुमारडीह आदि गांव आते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




