Dhanbad News: सरायढेला में चार घंटे ठप रही बिजली
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण लगभग चार घंटे तक बिजली बंद रही। लोहरकुल्ही, आनंद नगर और सुभाष नगर समेत कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे लोगों के दैनिक कार्यों में बाधा आई। विभागीय कर्मियों ने समस्या को सुलझाया और बिजली पुनः बहाल की।

Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। सरायढेला क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षेत्र के लोहरकुल्ही, आनंद नगर, सुभाष नगर समेत आसपास के कई मोहल्लों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद होने से लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी का मोटर नहीं चल सका। बारिश के बीच बिजली के बार-बार आने-जाने से लोगों को विद्युत उपकरण खराब होने का भी डर बना रहा। विभागीय कर्मियों ने खराबी को दूर करने का प्रयास किया, जिसके बाद करीब चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हुई।


