डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड के मेंटेनेंस से बिजली बाधित
धनबाद में डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड के मेंटेनेंस के कारण शहर में बिजली आपूर्ति बाधित है। बाल सुधार गृह के सब-स्टेशन समेत कई क्षेत्रों में बिजली संकट बढ़ गया है। विभागीय अधिकारी शनिवार तक मेंटेनेंस पूरा करने का दावा कर रहे हैं, लेकिन गर्मी के कारण रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

धनबाद, कार्यालय संवाददाता। डीवीसी के पाथरडीह ग्रिड के मेंटेनेंस के कारण शहर की बिजली बाधित हो रही है। बाल सुधार गृह के सब-स्टेशन समेत कई फीडरों की सप्लाई प्रभावित हुई, जिसका विनोद नगर, तेलीपाड़ा, सहजानंद नगर, रानी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों पर असर पड़ा। एक लाख से अधिक आबादी की परेशानी बढ़ गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डीवीसी शनिवार तक ग्रिड का मेंटेनेंस वर्क पूरा करेगा। इसके बाद सामान्य रूप से बिजली की आपूर्ति बहाल होगी। वहीं गर्मी बढ़ने से रोटेशन पर बिजली की आपूर्ति हो रही है। बहरहाल, सब-स्टेशन को फुल लोड बिजली नहीं मिल रही है।
इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने से बिजली संकट बढ़ा: विभागीय कर्मियों का कहना है कि पाथरडीह ग्रिड से बिजली आपूर्ति ठप होने से बाल सुधार गृह का सब-स्टेशन अधिक प्रभावित हुआ है। गोविंदपुर डीवीसी की बिजली आमाघाटा से रोटेशन पर बाल सुधार गृह के सब-स्टेशन में आपूर्ति हो रही है, जो पर्याप्त नहीं है। फुल लोड बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण बिजली संकट गहरा गया है। रात दो बजे तक बिजली का आना-जाना लगा है। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


