बैंक मोड़ व मनईटांड़ में आज दो घंटे नहीं रहेगी बिजली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद में कल बैंक मोड़ और मनईटांड़ समेत कई क्षेत्रों में दो घंटे बिजली नहीं रहेगी। सहायक अभियंता सुजीत कुमार के अनुसार, गणेशपुर वन व टू सर्किट की मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी, जिससे स्थानीय लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।

धनबाद। बैंक मोड़ और मनईटांड़ में कल दो घंटे बिजली नहीं रहेगी। बैंक मोड़, मटकुरिया, केंदुआ, करकेंद, वासेपुर, नया बाजार, पुराना बाजार, धनसार, जोड़ाफाटक, मनईटांड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को दो घंटे बिजली नहीं रहेगी। सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि डीवीसी सुबह दस बसे 12 बजे तक गणेशपुर वन व टू सर्किट की बिजली बंद कर मेंटेनेंस कार्य करेगा। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:आज दो घंटे नहीं रहेगी बिजली
ये भी पढ़ें:आज तीन घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


