सिंदरी में जेसीबी ने काटा एचटी केबल, 12 घंटे से अधिक समय तक ब्लैक आउट

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

सिंदरी में एफसीआई परिसर में कोल वाशरी का निर्माण कर रही पावर मैक कंपनी की लापरवाही से रविवार सुबह 5 बजे हाई टेंशन विद्युत केबल कट गया। इससे शहर में बिजली गुल हो गई, जिससे नागरिकों को कठिनाई हुई। इस घटना की विभागीय स्तर पर शिकायत की जाएगी और मरम्मत कार्य जारी है।

सिंदरी में जेसीबी ने काटा एचटी केबल, 12 घंटे से अधिक समय तक ब्लैक आउट

सिंदरी। एफसीआई परिसर में सेल के लिए कोल वाशरी का निर्माण कर रही पावर मैक कंपनी की लापरवाही से सिंदरी शहर में रविवार को हाहाकार मच गया। सुबह करीब 5 बजे कंपनी की जेसीबी मशीन ने एफसीआई का हाई टेंशन विद्युत केबल काट दिया। इसके बाद भीषण उमस भरी गर्मी में पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। बिजली कटने से घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं बेहाल रहे। जेवीबीएनएल के एसडीओ गोविंद जायसवाल ने बताया कि पावरमैक कंपनी की घोर लापरवाही से यह हादसा हुआ है, जिसकी विभागीय स्तर पर लिखित शिकायत की जाएगी।

उन्होंने बताया कि धनबाद से आई विभागीय संवेदक की टीम दोपहर 1 बजे से लगातार क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त करने में जुटी है। देर शाम तक मरम्मत कार्य जारी रहने के कारण करीब 12 घंटे से अधिक समय तक शहर में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।