गर्मी में ट्रांसफॉर्मर की किल्लत से नहीं झेलना होगा बिजली संकट

Mar 10, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

गर्मी में बिजली संकट से बचने के लिए बिजली विभाग ने 60 ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कर स्टॉक में रखा है। खराबी आने पर तुरंत दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। पिछले साल की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर का भी विकल्प रखा गया है।

गर्मी में ट्रांसफॉर्मर की किल्लत से नहीं झेलना होगा बिजली संकट

गर्मी में लोगों को ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तीन-चार दिन तक बिजली संकट का सामना अब नहीं करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने इसके लिए 60 ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग करके स्टॉक में रखा है। जिस क्षेत्र से खराबी आएगी, विभाग जल्द दूसरे ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति करेगा। इसके अलावा विभाग ने विकल्प के रूप में ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर भी रखा है। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर की हल्की खराबी आने पर अब उसी जगहों पर ही बना दिया जाएगा। टीआरडब्ल्यू में लाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक मशीन लाई गई है। इसके अलावा सब स्टेशन में लगे पावर ट्रांसफॉर्मर में तेल की जांच की जा रही है।

जिस ट्रांसफार्मर में तेल नहीं है, उसमें डाला जा रहा है।92 ट्रांसफॉर्मर जल गए थेकर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल टीआरडब्ल्यू में आग लगने से 92 रिपेयर ट्रांसफॉर्मर जल गए थे। इस कारण पिछले साल समस्या थोड़ी गंभीर हो गई थी। ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर शहरी क्षेत्र में दो दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन-चार दिन तक बिजली संकट झेलना पड़ रहा था। विभागीय कर्मी का कहना है कि भेलाटांड़ टीआरडब्ल्यू में हर दिन तीन-चार ट्रांसफॉर्मर की रिपेयिरंग की जा रही है।गर्मी आने से पूर्व विभाग ने 60 रिपेयर ट्रांसफॉर्मर स्टॉक में रखा है। हर दिन तीन-चार ट्रांसफॉर्मर की रिपेयरिंग की जा रही है। ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर जल्द दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा।-देव प्रसाद दत्ता, कार्यपालक अभियंता, टीआरडब्ल्यू

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।