बिजली-पानी के लिए लोदना कार्यालय का गेट किया जाम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। झरिया क्षेत्र में, स्थिति गंभीर हो गई है, जिससे लोग आक्रोशित हो गए हैं। गुरुवार को बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों ने लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और गेट को जाम कर दिया।
झरिया, प्रतिनिधि। गर्मी में धनबाद जिले में बिजली और पानी का संकट गहरा गया है। झरिया क्षेत्र में तो स्थिति और भी भयावह हो गई है। संकट झेल रहे लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। पानी-बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित लोग अब आंदोलन पर उतर आए हैं। गुरुवार को पानी-बिजली की मांग को लेकर बागडिगी बस्ती के ग्रामीणों ने लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय लोदना के गेट को जाम कर दिया है। इस दौरान लोगों ने कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


