मजदूर की बेटी पूनम बनी साइंस जिला टॉपर

Amit Watts हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा पूनम कुमारी ने 12वीं सीबीएसई साइंस में 97.4 फीसदी अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। पूनम के परिवार में खुशी का माहौल है, जबकि स्कूल और जिला शिक्षा विभाग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। पूनम डॉक्टर बनना चाहती हैं और नीट की तैयारी कर रही हैं।

मजदूर की बेटी पूनम बनी साइंस जिला टॉपर

एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय (सरकारी सीबीएसई स्कूल) पुराना बाजार एक्सचेंज रोड धनबाद ने जिले के सभी पब्लिक स्कूलों के बच्चों को पीछे छोड़ते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है। स्कूल की 12वीं सीबीएसई साइंस की छात्रा पूनम कुमारी को 97.4 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। पूनम साइंस में जिला टॉपर बनी है। उन्हें इंग्लिश कोर में 95, फिजिक्स में 96, केमिस्ट्री 98, बायोलॉजी 98, इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी 100 अंक मिला है। बुधवार को एसएसएलएनटी स्कूल की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। इस कारण 96.2 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले दो छात्र जिला टॉपर घोषित हो गए। गुरुवार को जिला कार्यालय ने रिजल्ट जारी किया। उसके बाद यह सामने आया कि पूनम कुमारी को 12वीं सीबीएसई साइंस में सर्वाधिक अंक प्राप्त हुआ है। पूनम के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने की सूचना के बाद स्कूल व उसके परिवार में खुशी है। जिला शिक्षा विभाग भी हर्षित है。

पूनम कुमारी का परिवार

भूदा बस्ती की रहने वाली पूनम के पिता धरमू गोराईं मजदूर हैं। मां पीपू देवी गृहिणी हैं। दो बड़े भाई निजी कंपनी में काम करते हैं। पूनम ने कहा कि आर्थिक संकट की स्थिति रहती है। पापा व भैया किसी तरह से घर की जरूरतों को पूरा करते हैं। 10वीं तक की पढ़ाई अर्पणा पब्लिक स्कूल से की। मुझे अच्छे अंक आने की उम्मीद थी। 97.4 फीसदी अंक व टॉपर बनने की अलग ही खुशी है।

पूनम की भविष्य की योजना

पूनम नीट की तैयारी कर रही हैं। नीट के रद्द होने के बाद से वह फिर से तैयारी में जुट गई हैं। इच्छा डॉक्टर बनने की है। उन्होंने कहा कि मेरे टॉपर बनने की सूचना के बाद मां-पिताजी काफी खुश हैं। स्कूल टीचर का काफी सहयोग मिला। उनके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।

--

स्कूल में जश्न

पूनम सांइस में जिले के साथ एसएसएलएनटी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय की भी टॉपर बनी हैं। स्कूल में दूसरे स्थान पर 89.2 फीसदी अंक के साथ खुशी अग्रवाल रही। 87 फीसदी अंक प्राप्त कर सायमा परवीन तीसरे, 81 फीसदी अंक के साथ शोफिया अली चौथे व 79.6 फीसदी अंक के साथ अनुष्का शर्मा पांचवें स्थान पर रही। छात्राओं ने सफलता का श्रेय हेडमास्टर अंजना समेत अन्य शिक्षकों को दिया। जिला परियोजना कार्यालय के एडीपीओ आशीष कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।

--

स्कूल की उपलब्धियाँ

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इसके लिए स्कूल के सभी शिक्षकों को बधाई देता हूं। यह हमलोगों के लिए बड़ी बात है। अन्य छात्राओं को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। सरकारी स्कूलों में धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सुधर रही हैं। अगले साल के लिए अभी से लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। उम्मीद है सभी के सहयोग से बेहतर रिजल्ट होगा।

-अभिषेक झा, डीईओ

सामान्य प्रश्न

पूनम कुमारी ने कितने अंक प्राप्त किए?
पूनम कुमारी ने 97.4 फीसदी अंक प्राप्त किए।
Amit Watts

लेखक के बारे में

Amit Watts

शॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।


शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।


विशेषज्ञता
- नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
- प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
- छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
- बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
- कौशल विकास आधारित शिक्षा

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।