Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPollution in Damodar River Disrupts Water Supply in Jharia Investigation Launched
मुनीडीह वाशरी का गंदा पानी दामोदर को कर रहा प्रदूषित

मुनीडीह वाशरी का गंदा पानी दामोदर को कर रहा प्रदूषित

संक्षेप:

झरिया में दामोदर नदी का पानी गंदा होने से जलापूर्ति बाधित हो गई है। जांच में पाया गया कि मुनीडीह वाशरी से गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे लगभग नौ लाख लोग प्रभावित हुए हैं। माडा के एमडी ने कार्रवाई की चेतावनी दी है और प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सैंपल भी लिया है।

Thu, 4 Dec 2025 02:29 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झरिया में दामोदर नदी का पानी गंदा होने की वजह से वहां की जलापूर्ति बाधित हो गई थी। दामोदर नदी में प्रदूषित पानी छोड़ने की घटना को लेकर झमाडा और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने संयुक्त टीम बनाकर जांच की। जांच टीम ने पाया कि दामोदर नदी में मुनीडीह वाशरी से गंदा पानी बहाया जा रहा है। इससे नदी का पानी गंदा हो रहा है। इसे लेकर माडा एमडी ने मनीडीह वाशरी के जीएम को पत्र लिखकर दामोदर में गंदा पानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया है। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झमाडा एमडी सह नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने मुनीडीह वाशरी के जीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि 28 नवंबर की आधी रात को दामोदर नदी में प्रदूषित पानी प्रवाहित किया गया है। इसकी वजह से लगभग नौ लाख की आबादी को पानी नहीं मिल पाया। यहां माडा की ओर से दामोदर के पानी को फिल्टर कर झरिया, बस्ताकोला, फूसबंग्ला, धनसार, डिगवाडीह, पाथरडीह इलाके में पानी की आपूर्ति की जाती है। दामोदर नदी में गंदा पानी छोड़ने की वजह से इन इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। इससे लगभग नौ लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही। माडा एमडी ने लिखा है कि गंगा की सहायक नदी होने की वजह से नमामि मिशन फोर क्लीन गंगा अभियान में भी यह नदी जुड़ी हुई है। ऐसे में इस नदी में गंदे पानी को बहाया जाना बहुत ही आपत्तिजनक है। इसपर रोक नहीं लगने पर निगम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। माडा और प्रदूषण पर्षद ने सैंपल लिया: झमाडा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने जांच के क्रम में दामोदर के पानी का सैंपल संग्रह किया है। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने भी मुनीडीह वाशरी के जीएम को पत्र लिखकर कहा कि बिना फिल्टर के दामोदर में गंदे पानी को बहाते हुए पकड़ा गया है। यह प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के एनओसी के नियमों को उल्लंघन है। धनबाद स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने इसकी शिकायत राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से कर दी है। बीसीसीएल से इसं संबंध में शो-कॉज जारी करने का प्रस्ताव दिया गया है।