Dhanbad News: 16 पुलिस अफसरों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। विभिन्न थानों के प्रभारियों को बदला गया है। पुलिस निरीक्षक शशि रंजन कुमार, प्रमोद पाण्डेय समेत कई अन्य अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है, जिसमें साइबर थाना और कोर्ट सुरक्षा शामिल हैं।

Dhanbad News: 16 पुलिस अफसरों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले

Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 16 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई थानों के प्रभारियों को बदला गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को साइबर थाना, कोर्ट सुरक्षा और अभियोजन कोषांग की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) शशि रंजन कुमार को केन्दुआडीह थाने का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रमोद पाण्डेय को झरिया थाना का प्रभारी बनाया गया है। साजिद हुसैन को साइबर थाने और वकार हुसैन को टुंडी अंचल में पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जय प्रकाश महतो को कोर्ट सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है, जबकि राय सोमित्र पंकज भूषण को पुलिस निरीक्षक, केन्दुआडीह अंचल बनाया गया है।

रामजी राय को टुंडी थाना प्रभारी, फागू होरो को अभियोजन कोषांग का प्रभारी और संजय कुमार को चिरकुंडा अंचल में पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा को साइबर थाना प्रभारी, बबलू कुमार को जोड़ापोखर अंचल में पुलिस निरीक्षक, मुकेश चौधरी को पुटकी थाना प्रभारी और उमा शंकर को साइबर थाना भेजा गया है। सदानंद सिंह, अर्जुन कुमार सिंह और प्रभात रंजन राय को भी साइबर थाने में नई जिम्मेदारी मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: 16 पुलिस अफसरों का तबादला, कई थाना प्रभारी बदले