Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPolice Solves Murder Mystery of Railway Worker in Dhanbad Key Arrest Made
रेलकर्मी की हत्या में पुत्री के दोस्त को पुलिस ने पकड़ा

रेलकर्मी की हत्या में पुत्री के दोस्त को पुलिस ने पकड़ा

संक्षेप:

धनबाद में 5 जनवरी को पंपू तालाब के किनारे मिले रेलकर्मी बीरवल रजक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बिहार के गयाजी में एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तफ्तीश में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। गुरुवार को इस हत्याकांड का खुलासा संभव है।

Jan 15, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद। पांच जनवरी को वाच एंड वार्ड पंपू तालाब के किनारे मिले रेलकर्मी बीरवल रजक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बिहार के गयाजी में छापेमारी कर मामले में मृतक की पुत्री के एक दोस्त को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए शख्स से पुलिस को तफ्तीश में अहम जानकारी मिली है। पुलिस मृतक के पुत्र और पुत्री से भी लगातार पूछताछ में जुटी है। गुरुवार को पुलिस इस हत्याकांड का पटाक्षेप कर सकती है। पुलिस धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में पिछले एक सप्ताह से रेलकर्मी की मर्डर मिस्ट्री के उद्भेदन में जुटी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के दिन घरवाले पुलिस से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध कर रहे थे। शव मिलने के बाद जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस का माथा ठनका। पोस्टमार्टम में बीरवल के साथ बुरी तरह से मारपीट करने के साक्ष्य मिले थे। साथ ही गले पर भी गहरा निशान था। आशंका जताई गई कि मारपीट के बाद किसी ने गला घोंट कर बीरवल की हत्या कर दी। पुलिस ने पहले रेलकर्मी के सहकर्मियों और दोस्तों को बुलाकर पूछताछ शुरू की। बाद में पुलिस के संदेह के घेरे में अपने लोग आए। कड़ी पूछताछ में पुत्री के एक दोस्त का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पहले तो पता चला कि वह वाराणसी भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने चालाकी से गया जी से उसे शिकंजे में लिया। उस युवक से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस इस हत्याकांड की अंतिम परतों तक पहुंच चुकी है। गुरुवार को चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं।