ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसिंफर से गिरफ्तार कर्मचारी को पुलिस ने बांड भरवाकर छोड़ा

सिंफर से गिरफ्तार कर्मचारी को पुलिस ने बांड भरवाकर छोड़ा

सिंफर में आईडब्ल्यू (चिह्नित कर्मचारी) और अधिकारियों के बीच विवाद मामले में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर्मचारी मंटूचंद्र मंडल को बांड भरवाकर थाने से छोड़...

सिंफर से गिरफ्तार कर्मचारी को पुलिस ने बांड भरवाकर छोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 18 Oct 2019 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंफर में आईडब्ल्यू (चिह्नित कर्मचारी) और अधिकारियों के बीच विवाद मामले में गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर्मचारी मंटूचंद्र मंडल को बांड भरवाकर थाने से छोड़ दिया। बुधवार को सिंफर कैंपस में हाजिरी बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में गुरुवार को अन्य चिह्नित कर्मचारी थाने पहुंचे और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

बुधवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। थाने पहुंचकर भी कर्मचारियों ने हंगामा मचाया था। बुधवार की रात को ही अधिकारियों की शिकायत पर चिह्नित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें